संवाददाता : महेन्द्र महतो
बोकारो : बोकारो जिले अन्तर्गत चन्दनकियारी के गौरीग्राम स्थित झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की मूर्ति को मंगलवार कि रात को असमाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किये जाने से बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, भोजुडीह पश्चिमी पंचायत के मुखिया अतिलाल महतो ऊर्फ बब्लू महतो, किसान नेता जगन्नाथ रजवार एंव स्मारक समिति के मृत्युंजय महतो की संयुक्त नेतृत्व भोजूडीह ओपी प्रभारी से मिलकर मांग किया की जिन असमाजिक तत्वों ने झारखण्ड राज्य निर्माता जननायक बिनोद बिहारी महतो की मुर्ति को खण्डित कर शान्ति पुर्ण महोल को बिगाड़ने का प्रयास किया। वैसे असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर अविलम्ब कारवाई कि जाय साथ ही साथ खण्डित मुर्ती के स्थान पर नया मुर्ति स्थापित उपरांत खण्डित मुर्ति की विसर्जन की जाय। जिसमें ओपी प्रभारी भोजुडीह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए।
प्राथमिक काण्ढ सांख्या 89/2025 दिनांक 17/4/2025 को दर्ज कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के साथ साथ सभी माॅगों को यथाशीघ्र पुरा करने का आस्वस्त देते हुए। खण्डित मुर्ति के स्थान पर नया मुर्ति स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरु कर दिया। मौके पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो, उत्तम कुमार महतो, गौरांग मिश्रा, शबीर अंसारी, दुलाल महतो, भागीरथ महतो, शक्ति पद महतो, खिरोध महतो, सागर महतो, तपन महतो, हराथन महतो, जगन्नाथ महतो आदि शामिल रहे।
Read More…..
- दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय का मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता फेल
- दो अनाथ बच्चों को मिला डालसा का सहारा।
- धनबाद जिले के प्रखंडों में बारह वर्षों से एक ही जगह पर जमे हैं कई जनसेवक, बलियापुर प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर।
- धनबाद प्रखंड के केंदुआडीह में किसान संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान, 25 फरवरी के राज भवन मार्च को लेकर काफी उत्साह।