विभिन्न जन मुद्दों को लेकर ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा फोकस समूह चर्चा का आयोजन पहला दिन संपन्न।

खरिकाबाद/केंदुआडीह : आज दिनांक 3 अप्रैल 2025 को मध्य विद्यालय खरिकाबाद में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड जिला इकाई धनबाद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, वायु प्रदूषण, पर्यावरण, पेयजल आदि विषयों को लेकर शोध परियोजना के लिए आज गृहिणी (माता – बहनों) के साथ आज फोकस समूह चर्चा का आयोजन का अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के सचिव भोला नाथ राम और संचालन राजू बाउरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर असर संस्था से सत्यम झा, प्रतीक जी, आशा किरण संस्था से मालती जी मौजूद थी। इस अवसर पर भोला नाथ राम द्वारा उक्त विषय पर कहा गया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपसी समझ और सभी समूहों का मार्गदर्शन के साथ सामाजिक परिवर्तन के साथ पहल की जाएगी। कुल नौ समूह चर्चा (शोध प्रयोजना के लिए) का आयोजन होना है जिसकी शुरुआत आज से की गई। जिसमें गृहिणी (माता – बहनों) का, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पोषण सखी व आशा कार्यकर्ता, संगठित श्रमिक, शिक्षकों का, सेवा निवृत व्यक्ति व वरिष्ठ नागरिक, असंगठित मजदूर, स्वयं सहायता समूह (एस. एच. जी) सदस्यों का, सफाई कर्मी व माता समिति सदस्यों का, स्ट्रीट हॉकर्स जिनका अपना व्यवसाय हो) + विभिन्न सेवा उपलब्ध कराने वाले पेशेवर। कल अपराह्न 3 से 5 बजे तक नौकरी पेशा वर्ग का समूह चर्चा का आयोजन मध्य विद्यालय खरिकाबाद में की जाएगी। आज के इस कार्यक्रम में सहयोग रवि सिंह, आशा देवी, कमला देवी, दिलीप रवानी, जय भुइया, दोलन घोष, प्रमिला देवी, रीना देवी, विमली देवी आदि का सहयोग रहा।

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *