नई दिल्ली : आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड की तैयारी टीवी शो को लेकर जोरों पर हैं। आगामी समय में कई टीवी शो का निर्माण किया जाना हैं। जिसको लेकर ऑडिशन की प्रक्रिया जारी हैं। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के को – फाउंडर एवं प्रमोटर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के चार चैनल्स आर्या सिनेमा, आर्या भक्ति, आर्या संगीत एवं आर्या न्यूज का लाइव स्ट्रीमिंग आर्या डिजिटल ओटीटी पर जारी हैं। वहीं आर्या डिजिटल ओटीटी जिओ टीवी और डेली हंट के साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष में स्मार्ट टीवी पर भी उपलब्ध हैं।
बता दें आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के टीवी शो में नवोदित प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। ऑडिशन के लिए आर्या डिजिटल ओटीटी डाउनलोड करके अपना पूर्ण विवरण के साथ फॉर्म भर सकते हैं। चयनित कलाकारों को सूचित कर दिया जायेगा। अभी आर्या डिजिटल ओटीटी में 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं।जो विभिन्न भाषाओं में हैं।
Read More…..
- दो अनाथ बच्चों को मिला डालसा का सहारा।
- धनबाद प्रखंड के केंदुआडीह में किसान संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान, 25 फरवरी के राज भवन मार्च को लेकर काफी उत्साह।
- नयावन पंचायत के जेएलकेएम समर्थकों ने जेएलकेएम के पक्ष में वोट मांगते हुए निकाला जनसंपर्क अभियान।
- पिकअप वैन की चपेट में आने से 3 की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।