रांची : बीते रविवार को पुराना विधानसभा विधायक क्लब रांची में एकदिवसीय बैठक कर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा केन्द्रीय कमिटी को भंग कर नये सिरे से कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में जेएसी के पूर्व अध्यक्ष डॉo अनिल कुमार महतो सर साथ में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉo मुकुंद चंद महतो सर व टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉo अमर कुमार चौधरी सर के उपस्थिति में टीम का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वप्रथम शीतल ओहदार को केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उसके बाद मैन विंग का सभी पदो का विस्तार किया गया।
टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा केन्द्रीय टीम की और से गोड्डा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो के कार्यो को देखते हुए दूसरे बार जिलाध्यक्ष का जिम्मेदारी दिया गया है दिनेश ने भी कहा कि समाज ने मेरे प्रति विश्वास जताकर जिम्मेदारी दिया है मै समाज के प्रति पूरे इमानदारी व निस्वार्थ भाव से काम करूंगा जितना काम मेरे कार्यकाल हुआ था और जो नही हुआ है उसे पूरा करने जरूर प्रयास करूँगा जैसे गोड्डा जिला स्कूल काॅलेज में कुड़मालि विषय की पढ़ाई शुरुआत करवाना बहुत ही जरूरी है सबसे पहले फोकस रहेगा और गोड्डा जिला से मालेश्वर महतो को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद व केंद्रीय सदस्य के रूप मे नकुल महतो को दिया गया।
Read More…..
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व स्वाभिमान संस्था का स्थापना दिवस समारोह मनाया।
- अमर क्लब सिंदरी में काली पूजा धूमधाम से मनाई गई।
- असर्फी की लापरवाही की हद हुई पार, खुले में रखे शव को चूहों ने कुतरा।
- अस्तित्व की लड़ाई में सिंदरी वाशियों के लिए खुशखबरी।
- आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रदेश कार्यालय में की बैठक, हार पर किया विचार विमर्श।