रांची : आज दिनांक 9 मार्च 2025 को टोटेमिक कुड़मि विकास मोर्चा का एक दिवसीय अधिवेशन पुराना विधानसभा सभागार धुर्वा, रांची में रखा गया। इस सम्मेलन का अध्यक्षता पूर्व जेएसी (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने किया। अधिवेशन में सर्व समिति से पुनः टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष श्री शीतल ओहदार को चुना गया। इस मौके पर शिक्षाविद रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० मुकुंद चंद मेहता, पूर्व रजिस्ट्रार डॉ० अमर कुमार चौधरी, मनन विद्या के चेयरमैन श्री मनरखन महतो, समाजसेवी श्री लालेश्वर महतो, श्री वतन महतो, श्री परशुराम महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में कमेटी विस्तार किया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो, थानेश्वर महतो ,महेंद्र महतो को चुना गया। केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सपन कुमार महतो, मुरलीधर महतो, कपिल देव महतो, राजू महतो रामचंद्र महतो, अशोक महतो और शशि रंजन महतो को दी गई। केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता संजय लाल महतो, केंद्रीय प्रवक्ता दीपक महतो, ललित मोहन महतो, खुदीराम महतो ,रोशन पटेल, छोटन प्रसाद छात्र और कामेश्वर महतो को चुना गया। केंद्रीय मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो, उपमीडिया प्रभारी सह केंद्रीय कोषाध्यक्ष अनिल कुमार महतो, संजय कुमार महतो को चुना गया। युवा मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार महतो को दिया गया। जिला अध्यक्ष रांची सोना लाल महतो, जिला अध्यक्ष गोड्डा दिनेश महतो एवं जिला अध्यक्ष धनबाद डब्लू महतो को बताया गया।इस अधिवेशन के माध्यम से 33 केंद्रीय उपाध्यक्ष और 33 केंद्रीय सदस्य मनोनीत किए गए। डॉ अनिल कुमार महतो जी ने मोर्चा के पुनर्गठित पदाधिकारी को समाज के हित में फैसला करने की नसीहत दी। डॉ० अमर कुमार चौधरी ने समाज के सभी नवनिर्वाचित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक अधिकार की लड़ाई शीतल ओहदार जी की अगुवाई में ही लड़ी जा सकती है इसीलिए आप सभी पूरे तन मन के साथ लड़ाई को आगे लेकर जाएं, समाज को आप पर पूर्ण आशा और विश्वास है। सर्व समिति से पुनः केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री शीतल ओहदार ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के संवैधानिक अधिकार की लड़ाई आगे नई ऊर्जा के साथ लड़ी जाएगी और कुड़म (महतो) जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में लाने तक यह अविरल जारी रहेगी। संगठन का विस्तार जिला से लेकर के ग्राम स्तर तक किया जाएगा। समाज के बहुमुखी युवाओं को उच्च शिक्षा, नौकरी और विभिन्न खेलों में आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस मौके पर राजेंद्र महतो, दानि सिंह महतो, सोना लाल महतो, दिनेश महतो, अमरू महतो, भुनेश्वर महतो, वकील महतो, अशोक महतो, हेमलाल महतो, मिथलेश महतो, डॉ आदित्य महतो, रामप्रसाद महतो, मेश महतो, कालाचंद महतो, शक्तिनाथ महतो, रणुलाल महतो, घुनाथ महतो, रुप लाल महतो, जितेन्द्र महतो, डॉ कुमुद कला मेहता, सुषमा देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Read More……
- बंगलादेश में सनातनी हिन्दू धर्मावलंबी के नरसंहार के खिलाफ भारत सरकार अविलंब सैनिक कार्रवाई करे।
- बंगाल के बाहर रहने वाले बंगाली समुदाय को बांग्ला भाषा को ध्रुपदी भाषा में शामिल करने पर बंगालियों पर उसका प्रभाव को लेकर सेमिनार संपन्न।
- बलियापुर सीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बीसीसीएल के पदाधिकारीयों के साथ की बैठक।
- बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ अमित शाह का शव यात्रा कर पुतला दहन किया।