लिंडसे क्लब (हीरापुर) : आज झारखंड धनबाद से प्रकाशित त्रैमासिक बंगला पत्रिका का 69 वीं अंक का विमोचन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंचासिन में प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन, डॉ. काशी नाथ चटर्जी, कवि कनकन गुप्ता, शिशिर राय चौधरी, तपन राय व संचालन मनोज मजूमदार द्वारा किया गया। सबसे पहले बंगाल के प्रख्यात कवि अरुण चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। शिल्पे अनन्या के संपादक प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज हम 69 वीं अंक का विमोचन कर रहे है। आज पत्रिका का रजिस्ट्रेशन के साथ ISSN भी हो चुका है।1977 में शुरू किया हुआ यह पत्रिका आज भी निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस पत्रिका में देश के प्रख्यात लेखक और कवि का लिखा प्रकाशित होता रहा है। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशी नाथ चटर्जी ने सबसे पहले संपादक महोदय को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में लिटिल मैगजीन का संकट का दौर है।
इस परिस्थिति में भी इस पत्रिका का निकालना कठिन है।फिर भी यह पत्रिका झारखंड से निकल रही है। दुख की बात है युवाओं में पढ़ने की संस्कृति घटा है। लोग कम अध्ययन कर ज्यादा समझना चाहते है। इसके साथ अपने विचार जयदीप बनर्जी, सलिल विश्वाश, कल्याण घोषाल, प्रो. वरुण सरकार, संदीप चटर्जी, राज कुमार सरकार, अरुण बनर्जी रखा गया। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने में परेश नाथ बनर्जी, भोला नाथ राम व मधेश्वर नाथ भगत, विश्वजीत गुप्ता का सहयोग रहा।
Read More…..
- राज को धनबाद की देव तुल्य जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजई : ढुल्लू
- राजस्व और पहचान देने के बाद भी पड़ोसी राज्यों से क्यों है पिछड़ा धनबाद ?
- विधायक प्रत्याशी गौतम मंडल ने पूर्वी टुंडी में किया जनसंपर्क।
- संत मैथ्यूज हाई स्कूल राजगंज में बाल दिवस मनाया गया।
- सरकारी स्कूल के समीप डंप किये जा रहे हैं कूड़ा करकट, कार्रवाई की मांग।