संवाददाता : महेंद्र महतो
बोकारो : भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच व जेबीएसएस के संयुक्त तत्वावधान मे झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन के अग्रदूत सह झारखण्ड सरकार के पुर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को जगन्नाथ महतो चौक, फोर लेन आईटीआई, चास में उनके चित्र पट्ट पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई।अध्यक्षता भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच प्रदेश अध्यक्ष समरेश चौधरी व संचालन जेबीएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष निमाई महतो ने किया। वहीं समरेश चौधरी ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन के अग्रदूत सह झारखण्ड सरकार के पुर्व शिक्षा मंत्री टाईगर जगन्नाथ महतो अपने सामाजिक व राजनीतिक मुल्यों को जनताओं के प्रति समर्पित थे. वे विधायक जितने के बाद आजीवन कभी हारे ही नहीं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सर्वांगीण विकास की झारखण्ड गढ़ने की जरूरत है। वहीं निमाई महतो ने कहा कि स्वर्गीय महतो आजीवन झारखण्डियों कि सांस्कृतिक, हक, अधिकार, आत्मिय सम्मान और पहचान कि स्तम्भ रहे. उनके विचारों से ही सर्वांगीण विकास कि परिकल्पना की जा सकती है। मौके पर हरदयाल बाबु विकास मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार, बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी, झामुमो चास नगर सचिव भागीरथ शर्मा, चंदन महथा, सुबल चंद्र महतो, शंकर झा, माथुर शर्मा, आलोक महतो, नरेश कुमार, दीनबंधु महतो, कमलेश महतो आदि शामिल रहे।