पुलिस प्रशासन ने पुलिस ठहराव केंद्र का किया निरीक्षण।

गोड्डा : शनिवार को पथरगामा प्रखंड में पुलिस प्रशासन ने पुलिस ठहराव केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गोड्डा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, महागामा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी और थाना प्रभारी रामसूरत यादव दल बल के साथ मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने केंद्र में स्थित शौचालय, पानी, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। पथरगामा एनजी उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय, इंटर कॉलेज,एसबीएसएसपीएस पथरगामा कॉलेज और चिहारी पहाड़ विवाह भवन जैसे स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए ठहराव केंद्रों की तैयारियों और सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था, क्योंकि चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी यहां आते हैं। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

2 thoughts on “पुलिस प्रशासन ने पुलिस ठहराव केंद्र का किया निरीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *