पथरिया घाट में शहीद रघुनाथ महतो के जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।

गोड्डा : आज दिनांक 21 मार्च 2025 को शहीद रघुनाथ महतो के जयंती के शुभ अवसर पर शहीद रघुनाथ महतो युवा क्लब पथरिया घाट की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित क्लब के कोषाध्यक्ष गौतम कुमार महतो ने शहीद रघुनाथ महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 को झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह गांव में एक कुड़मी किसान परिवार में हुआ था। रघुनाथ महतो बचपन से ही निर्भीक, क्रांतिकारी और विद्रोही स्वभाव के थे और वे अन्याय व शोषण के खिलाफ खड़े होने में कभी पीछे नहीं हटे। उनका नारा था “अपना गांव, अपना राज; दूर भगाओ विदेशी राज”, जिसने लोगों में स्वतंत्रता की भावना जागृत की। 5 अप्रैल 1778 अमर बलिदान रघुनाथ महतो अपने साथियों के साथ रामगढ़ छावनी को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन गुप्तचरों की सूचना पर अंग्रेजों ने लोटा गांव में उनके ठिकाने को घेर लिया भीषण युद्ध में में कई साथियों के साथ रघुनाथ महतो ने वीरगति प्राप्त की। वहीं क्लब सलाहकार समिति के सदस्य निर्मल महतो ने बताया कि शहीद रघुनाथ महतो का बलिदान केवल कुड़मियों या झारखंड के लिए सीमित नहीं, बल्कि पूरी भारत की आजादी के लिए था। इसलिए हम राज्य सरकार व केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि झारखंड सहित देशभर के प्राथमिक स्तर से विश्वविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को शामिल किया जाए व झारखंड विधानसभा के अंदर उनकी तस्वीर लगाई जाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष भजनलाल महतो, सचिव पंकज महतो, सक्रिय सदस्य मौसम राज, दिलीप कुमार, सुभाष कुमार महतो, राज कुमारी, दृष्टि कुमारी, काव्या कुमारी, माही कुमारी, हीरामणि देवी, समरी देवी, रीता देवी, चना कुमारी आदि मौजूद थे।

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *