तोपचांची : रविवार को तोपचांची के मानटांड हरिजन टोला,नरकोपी, मछैदाहा, कोरकौटटा, संथालडीह आदि गांव का दौरा किया गया।इस कार्यक्रम में टुंडी विधानसभा प्रत्याशी वाणी देवी थी। उन्होंने कहा कि टुंडी का विकल्प बनकर आई हूं। क्षेत्र में लगातार जनमुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही हूं।आज महिलाएं समाज के कामों में घर से निकल रही है।इस मौके पर सदानंद महतो ने कहा कि टुंडी को महिला प्रत्याशी ही संवार सकती है। महिलाओं का प्रखर नेत्री के साथ, जनभावनाओं को अच्छी तरह समझती है, इसलिए वाणी देवी का चुनाव चिन्ह शेर छाप है जिसका क्रमांक संख्या आठ नंबर है भारी से भारी मत देकर विजय बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रकाश ठाकुर, बबलू ठाकुर, भुवनेश्वर महतो, कृष्णा धीवर, अमर धीवर, उर्मिला देवी बसंती देवी, पिंकी देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, कौशल्या देवी संगीता देवी, मनोज मोहली, रेखा देवी, पनवा देवी,यशोदा देवी, जगनी देवी आदि ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थी।
Read More….