संवादाता : महेंद्र महतो
बोकारो : बोकारो जिले के चन्दनकियारी प्रखंड अंतर्गत बाट विनोद पंचायत के बाटविनोर गांव में मंगलवार को कार्तिक उत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में बाट बिनोर में बाउल गान का आयोजन किया गया, निताई गौर, गुरु बंदना कर बाउल गान का शुभारंभ किया गया। बाउल अनुष्ठान संचालक देवीलाल बाबाजी, परमेश्वर दास वैष्णव,चक्रधर महतो, चड़कू महतो, सृष्टिधर मोदी, लखीराम महतो, भीम महतो, दिलीप मोदी, गोलू कुंभकार, कैलाश महतो, पुजारी महतो, तिलकधारी महतो, सुनील महतो, बिकास गोप टिंकू प्रामाणिक, गानु बाउरी, आदी सहित सोलह एवं ग्रामीण श्रद्धालुगण उपस्थित थे। बाउल शिल्पी चैतन्य दास बाउल ग्राम जबररा, श्यामपद दास बाउल सैकड़ा, किरीटी दास बाउल पावरटांड, परमेश्वर बाबाजी, देवीलाल आदि बंगाल एवं झारखंड बाउल शिल्पी एवं लोकगीत कलाकारों ने भक्तों हरिनाम प्रेम रस में भाव विभोर कर दिए, गुरु कृपा हि केवलम, गुरु बिना अजाना जाना किछु जावेना गुरु होय आमार पारेर निशाना, सेसर दिने हरिनाम बीने, मायेर एक फोटा दुधेर ऋण शोध होवे ना कोनो दिन, ऐ हरि नाम जाबे से दिन साथे जे दिन हिले डुले जाबो शमशान घाटे, ऐ हरि नाम जार हृदय बिन्धे छे, प्रेमा नंदे गाव रे कृष्ण नाम पूर्ण होवे सकल मनोषकाम् आदि बाउल एवं लोकगीत प्रस्तुत किया गया, सामाजिक चेतना का गाना गाया।