जूडो ट्रायल मे राजकमल स. वि. मंदिर व धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच के खिलाड़ी छाये‌।

धनबाद : 26-27 दिसंबर को रांची मे आयोजित होने वाले झारखंड राज्य सब जूनियर वा सिनियर जूडो चैम्पियनशिप मे भाग लेने हेतु धनबाद जिला जूडो ट्रायल का शानदार आयोजन धनबाद मार्शल आर्ट सेंटर, नन्हे कदम प्ले स्कूल, धोवाटांड मे किया गया। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया की ट्रायल के लिए भारी संख्या मे धनबाद के जूडोका सम्मिलित हुए। सभी खिलाड़ीयों की वजन माप, शारीरिक जांच, जूडो टेक्निक वा फाईट के पश्चात धनबाद जूडो टीम का चयन किया गया जिसमें सब जूनियर (लड़के) प्रशांत हेम्ब्रम, दिवाकर कुमार शर्मा, काव्यांश कुमार, आर्यन प्रकाश, उल्लास रंजन, हर्ष कुमार, अरन्व सिंह, सिध्दार्थ सैनी, मोहित कुमार ठाकुर, संघर्ष सुमन, आदर्श राज, प्रेरित कुमार, युवराज सिंह, सत्यम सिंह, मिहिर कुमार झा, युवराज शर्मा, शिवम दे, प्रियांशु राज, राजवीर राज, लक्ष्य कुमार सिंह।

सिनियर लड़के संभव कुमार, सोमनाथ भट्टाचार्यजी, अंकित कुमार, रणवीर ठाकुर, अनिकेत भारद्वाज, संजीव कुमार भारती,देव कुमार राय। लड़कियाँ कोमल कुमारी, अर्पणा कुमारी, अणुप्रिया लाल, मानसी कुमारी, अलाफिया जोहा, लक्ष्मी कुमारी, आरती कुमारी, आरती कुमारी शर्मा हैं। चयनित खिलाड़ीयों मे राजकमल स. वि. मंदिर वा धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच के छात्रों की संख्या ज्यादा है। सभी चयनित जूडोका 25 दिसंबर को रांची के लिए प्रस्थान करेंगें। धनबाद जिला जूडो संघ के अध्यक्ष शैयद मतलुब हाशमी, कोषाध्यक्ष विनय रिटोलिया, दिनेश मंडल, तोराब खान, पंचम लाल शर्मा, अरूण कुमार, संजय रवानी, मनोज सिंह, गणेश कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ीयों को आने वाले राज्य प्रतियोगिता के लिए शुभकामनांए दी हैं।

Read More……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *