गोड्डा : टुसु परब के शुभ अवसर पथरगामा प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत होपना टोला में टुसु का विदाई सह शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा सुबह से लेकर शाम तक चला मां बहने लोग पीला लाल पाड़ का साड़ी पहनकर ढोल नगाड़ा मांदर गीत गाकर दिन भर झूमर गीतों में झूमें सभी लोग। मौके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता सह संथाल परगना प्रभारी दीपक महतो ने बताया कि टुसु परब मुख्य रूप से झारखंड बंगाल उड़ीसा के लोगों का मुख्य परब है यह परब पूरे एक माह तक चलता है। टुसु परब के एक माह पहले डिनि उठाया जाता है। उसके बाद एक माह तक शाम को डिनि (टुसू) गीत गाकर कुंवारी लड़कियां टुसु जगाती है। मकर परब के दिन रंग बिरंगे टुसु चौड़ल बनाकर भव्य शोभायात्रा सह विदाई यात्रा निकाली जाती है। वहीं डिनि व टुसु चौड़ल की अंतिम विदाई नदी में दी गई। कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कुड़मी जनजाति का बारह मासे तेरह परब होता है अपने समाज से अपील कर कहा कि अपने परब त्योहार संस्कृति को बचाकर रखें, कुड़मी समुदाय का सभी परब कृषि आधारित है आपन परब आपन गरब। टुसु परब साल का सबसे लास्ट परब है हर साल टुसू परब वृहद स्तर पर मनाई जाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक दीपक कुमार महतो, प्रखंड सचिव अजय डुंगरीआर, दशरथ महतो, राजेश महतो, उदय महतो, मदन महतो, दीपक महतो, राकेश महतो, रामदुलाल महतो , रतन महतो, सोनु, राधे , दुर्योधन, अंगद , गौतम, लालजी, भजनलाल, पंकज, प्रीतम, चंदन, अक्षय, उत्तम, रबिन्द्र, संजय, ललन, संतोष, धन्नजय, नीलकंठ, पवन, कुंदन, अजय, प्रियेष, सोनी महतो, प्रेमलता महतो, चंचला महतो, दयालता महतो, रिंकी, काजल, रितू, लक्ष्मी, रिमझिम, अनुपम, प्रिया, आरती, मंजू, सुनैना, फूलकुमारी, बिंदु, संजू , मीणा, चुन्नी, पायल, बिच्छो, जूही, दीप्ति श्री महतो हजारों महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।
Read More……
- शिक्षकों की कमी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मिला गया।
- शिल्पी अनन्या पत्रिका 69 वीं अंक का विमोचन लिंडसे क्लब धनबाद में सम्पन्न।
- संत मैथ्यूज हाई स्कूल राजगंज में बाल दिवस मनाया गया।
- सरकार लोकतांत्रिक मुल्यों की हत्या करने में लगी है : जगन्नाथ राजवार
- सरकारी स्कूल के समीप डंप किये जा रहे हैं कूड़ा करकट, कार्रवाई की मांग।
- सामाजिक संगठन भारत ज्ञान विज्ञान समिति का 35 वीं स्थापना दिवस मनाया गया।