गौरीग्राम में लगी बिनोद बिहारी महतो की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के विरोध में निकाला मशाल जुलूस।

संवाददाता : महेंद्र महतो

बोकारो : बोकारो जिले के चन्दनकियारी प्रखंड के भोजूडीह पश्चिमी पंचायत के गौरीग्राम में लगी बिनोद बिहारी महतो की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ मे रविवार को मशाल जुलूस निकाला गया। बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के बैनर तले निकले जुलूस में जेएलकेएम के कार्यकर्ता व नेता शामिल थे। जुलूस सीतानाला के हीरक रोड से निकलकर रेलवे फाटक तक पहुंचा। इस अवसर पर समिति के लोगों ने कहा कि 16 अप्रैल की रात में असामाजिक तत्वों द्वारा स्व. बिनोद बिहारी महतो की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन दोषी को चिह्नित कर गिरफ्तार करे। मशाल जुलूस में लोगों ने हाथ में तत्तिया लिए बिनोद बिहारी महतो अमर रहे, निर्मल महतो अमर रहे, दोषियों को चिन्हित कर सजा दे आदि कई नारों के साथ मशाल जुलूस निकला।

जिसमें स्व विनोद स्मारक समिति से अजय महतो पुर्व मुखिया निलकमल महतो, मृत्युंजय महतो, उत्तम महतो, सचिव सोमनाथ शेखर, मनपुरन महतो, बीरू महतो, फटिक महतो, भीम महतो, राजा महतो, विष्णु महतो, जितेन्द्र महतो, दिलीप महतो, अधीर कुमार, सुकदेव सहित्य, प्रमेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, राणा कर्मकार, नागेश्वर महतो, जेएलकेएम के चन्दनकियारी प्रत्याशी अर्जुन रजवार, बोकारो प्रत्याशी सोरोजनी कुमारी, विरू महतो प्रखण्ड अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला संगठन महामंत्री अमित महतो, केन्द्रिय कमिटी – मनपुरण महतो, सुभाष महतो, राजाराम महतो, राजीव राय, कार्तिक रजवार, अमित रजक, बिकास महतो के अलावा कई समर्थक इस मशाल जुलूस में उपस्थित हूं ओर इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाया।

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *