संवाददाता : महेंद्र महतो
धनबाद : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) ने धनबाद प्रखंड के केंदुआडीह गांव में सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में स्थानियों किसानों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण की। किसानों में 25 फरवरी 2025 को होने वाले राजभवन मार्च को लेकर भी खास जोश देखा गया। सदस्यता अभियान के दौरान झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो ने किसानों को संगठन से जुड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। मौके पर धनबाद के यूनियन नेताअनिल बाउरी, कुन्ती देवी, अनिता बाउरी, हीरालाल महतो, गोराचंद महतो, रंजन महतो झरीलाल महतो, जगदीश प्रसाद महतो, समर महतो, समेत कई अन्य किसान नेता ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को होने वाले राजभवन मार्च में धनबाद से बड़ी संख्या में किस भाग लेंगे और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखेंगे। अभियान के दौरान किसानों को उनके अधिकार और संगठन के उद्देश्यों के बारे में भी जागरूक किया गया। यह अभियान गांव में ग्राम किस कमेटी को मजबूत करने और किसने की एकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Read More…..
- बैंकिंग सेवाओं की किसानों के प्रति उदासीनता से सरकार कि महत्वपूर्ण कृषि ऋण माफी योजना का लाभ से अधिकांश किसानों को वंचित करने कि साजिश : जगन्नाथ
- भवन निर्माण में लगे बंगला भट्टा ईटा देख भड़के जेई।
- भाजपा नेता हरिशंकर साव ने सन्यासी बागान में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मांग पत्र स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा।
- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 68वें स्मृति दिवस पर बाबा साहब की आदमकद