धनबाद जिले के प्रखंडों में बारह वर्षों से एक ही जगह पर जमे हैं कई जनसेवक, बलियापुर प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर।

धनबाद : सरकारी नियम की धज्जियां किस तरह से उड़ाई जा रही है यह धनबाद जिले अंतर्गत सिंदरी विधानसभा गोविंदपुर बलियापुर प्रखंड सहित कई जिले के सभी प्रखंडों के अन्य विभागों में देखने को मिल जाएगा। इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता है कि जहां एक ही जगह पर बारह वर्षों से प्रखंड के पदाधिकारी जमें हुए हैं तो वहां के कार्यप्रणाली भ्रष्टाचार के चपेट में न हो। झारखंडी भाषा ख़तियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ सह बलियापुर जिला परिषद सदस्य उषा महतो ने कहा कि धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर और बलियापुर प्रखंड सहित जिले के सभी प्रखंडों में बारह वर्षों से जमे जमाए पदाधिकारियों का तबादले की मांग किएं हैं। झारखंडी भाषा ख़तियान संघर्ष समिति के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने कहा कि तोपचांची की बात करें तो हमारे सिंदरी विधानसभा के गोविंदपुर प्रखंड बलियापुर प्रखंड और टुंडी विधानसभा के तोपचांची प्रखंड के जनसेवकों का तबादला एकबार भी नहीं हुआ है जबकि सरकारी नियम में तीन वर्ष में स्थानांतरण होता है। संबंधित पदाधिकारियों का तबादला उप विकास पदाधिकारी और जिला परिषद के द्वारा किया जाता है। वर्षों से जमे जमाए हुए पदाधिकारी अपने मूल कार्य कृषि है मगर इनसे कई तरह के काम लिए जा रहे हैं प्रखंड के पदाधिकारी मलाई काट रहे हैं‌।

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *