संवाददाता : रवि फिलिप्स
सिंदरी : भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 68 वें स्मरण दिवस पर सिंदरी के रोहड़ाबाँध स्थित बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेता दिनेश सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह ने कहा कि देश के संविधान का निर्माण कर बाबासाहेब ने देश को सर्वोपरि बनाया। वे एक प्रखर व्यक्तित्व, ज्ञान के प्रतीक और भारत के सुपुत्र थे। बाबासाहेब की विरासत संविधान देश में प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनके विचार और योगदान वंचितों के प्रति प्रेरणादायक रहे। उन्होंने कहा कि जब जब संविधान और लोकतंत्र की बात की जाएगी, तब तब बाबासाहेब का नाम लिया जाता रहेगा।
उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के पहले कानून मंत्री बाबासाहेब समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद, मुखर वक्ता, विद्वान और धर्मों के विचारक थे। बाबासाहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा नेता दिनेश सिंह, बुधन राम, शिवपूजन राम, बलबीर जेदिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Read More…..
- गोपाष्टमी महोत्सव 2024 में 105वाँ वार्षिक सम्मेलन श्री गंगा गौशाला कतरास – करकेन्द में होगा आयोजन।
- जनसंपर्क के दौरान लोगो ने कहा हर सुख दुख में राज का मिलता है साथ।
- झारखंड विस चुनाव में रांची समेत राज्य के 43 सीटों पर थमा चुनाव का शोर,कई मंत्रियों की साख लगी दावं पर।
- टुंडी विधायक प्रत्याशी गौतम मंडल ने तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा।