बाघमारा : अवैध कोयला कारोबार को लेकर बीती रात बाघमारा में फायरिंग की घटना सामने आई है। ईस्ट बसूरिया ओपी और गोंदुडीह ओपी के सीमा क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर कोयला तस्करों और कोयला मज़दूरों के बीच गोलियां चलीं है। इस दौरान ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के कॉलडंप स्थित पासवान बस्ती निवासी ललन पासवान को गोली लग गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल ललन पासवान को धनबाद स्थित (SNNMCH) में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसूरिया ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल ललन पासवान से पूछताछ की। पुलिस को ललन ने बताया कि कोयला कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार, ईस्ट बसूरिया और गोंदुडीह ओपी क्षेत्र में लंबे समय से कोयला तस्करी का अवैध धंधा चल रहा है। इस इलाके में वर्चस्व को लेकर अक्सर अपराधी गुटों में संघर्ष होता रहता है। पुलिस ने मौके घटना स्थल पर छानबीन कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला तस्करों की बढ़ती हिंसा से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।
Read More……
- जेएलकेएम धनबाद जिला कार्यसमिति समिति का बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार।
- जेएलकेएम पार्टी के मजबूती व संगठन विस्तार हेतु आवश्यक बैठक में आप सभी क्रांतिकारी साथी सादर आमंत्रित : जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो
- जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ महिला किशोरियों का फुटबॉल खेल सम्मान।
- झामुमो महानगर समिति के नेतृत्व में मईया सम्मान सहायता कैंप लगाया गया।