महुदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व स्वाभिमान संस्था का स्थापना दिवस के अवसर पर स्वाभिमान संस्था के द्वारा स्वाभिमान ऑफिस में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं उपहार सहित सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर पथरगड़िया पंचायत की वार्ड सदस्य गंगा देवी ने कहा कि आज का दिन सभी महिलाओं के लिए खास दिन है। आज के दिन हम महिलाओं को एक सम्मानजनक अवसर प्रदान किया जाता है और इस खास दिन को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में सभी जगह मनाया जाता है। कृषि मित्र बॉबी देवी ने कहा कि जेंडर असमानता के कारण हम महिलाएं को हमेशा नीचे देखा जाता है हर दिन हम कुछ नया और अच्छा करते हैं पर हमारे काम और सहयोग को अनदेखा किया जाता है। घर परिवार समाज सब में हमें बेहतर साबित करने के लिए हमेशा संघर्ष करना पड़ता है। हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों ? क्यों एक ही दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ऐसे सवाल हमें खुद से करने चाहिए। जब तक हम महिलाएं सशक्त होकर समाज में अपनी पहचान नहीं बनाएंगे हमें समाज के नजरिए को बदलना होगा। मौके पर संस्था अध्यक्ष भुनेश्वरी देवी ने कहा कि हम महिला हैं पर कमजोर नहीं कोई ऐसा काम नहीं है जो हम महिलाएं नहीं कर सकते हैं। बस पुरुषों की सोच को बदलना होगा हमें आगे आना होगा और अपनी चुप्पी को तोड़ना होगा तभी हम जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त कर पाएंगे। संस्था सचिव सुषमा देवी ने कहा कि हम महिलाएं जब तक खुद को नहीं समझेंगे समाज में चल रही कुर्तियां को तोड़कर आगे नहीं निकलेंगे तब तक हमें यह समाज हमें कहता रहेगा और हमें सुनते रहना होगा।
महिलाएं अपने अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और सभी महिलाएं अपने आपको पहचाने के अंदर एक गन छुपा हुआ है जिसे आगे लाकर अपने लिए हर दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिले सम्मानित जीवन हर दिन हरपल महसूस करो और अपने जीवन में आगे बढ़ाने अपने ऊपर हो रहे हैं हिंसा के खिलाफ आवाज उठाकर समाप्त करो। मौके पर बबीता महतो, उषा देवी, बॉबी देवी, गंगा देवी, निमिया देवी, अनीता देवी, खुशबू कुमारी, अंजली कुमारी, रमा कुमारी, रानी कुमारी सहित कई महिला एवं किशोरिया उपस्थित थी।
Read More…..
- बरेली इंटर कॉलेज बरेली की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता स्लोगन प्रतियोगिता में लिया भाग
- बरेली के किन्नर समुदाय का ऐलान, 22 जनवरी को जन्मे बच्चों के लिए बधाई गाएंगे पर नेग नही लेंगे
- बरेली बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण होगा कल, भव्य समारोह की तैयारियां पूरी
- बरेली से दिल्ली जयपुर समेत कई शहरों में प्राइवेट बसों से माल ढोने वालों पर शिकंजा, दो फर्मो से एक करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी