आदर्श फाउंडेशन की पहल पर बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

चंदवारा (कोडरमा) : आदर्श फाउंडेशन की पहल पर प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत बेंदी स्थित बिरहोर परिवारों के बीच अंचल अधिकारी अशोक भारती एवं थाना प्रभारी अरविंद कुमार द्वारा सुखनी बिरहोरनी, गीता बिरहोरनी, रेखा बिरहोरनी, मसोमात सरिता बिरहोरनी, मीना, बिरहोरनी, मुनिया बिरहोरनी, सुरेंद्र बिरहोर, राजकुमार बिरहोर, राहुल बिरहोर, बिरसा बिरहोर, बजरंगी बिरहोर, नंदू बिरहोर, संजय बिरहोर, मंजय बिरहोर सहित बीस बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। अंचल अधिकारी अशोक भारती ने कहा की ठंड के दौरान समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा हम सभी की नैतिक जवाबदेही है, झारखण्ड राज्य से विलुप्त हो रही आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को बचाने के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की विशेष पहल जारी है। आधारकार्ड पंजीकरण, बैंक एकाउंट खुलवाने, बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में आदर्श फाउंडेशन की टीम निरंतर सहयोग भी कर रही है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने मौके पर उपस्थित बिरहोर परिवारों से आग्रह करते हुए कहा की आप लोग अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें, हर हाल में बिरहोर समुदाय को समाज की मुख्य धारा में जुड़ना होगा, शिक्षा के साथ – साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आदर्श फाउंडेशन के साथियों से आग्रह है नियमित इनके बीच कुछ ना कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन करवाते रहें, पुलिस विभाग हर संभव सहयोग करेगी। अंचल अधिकारी अशोक भारती, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, बजरंगी बिरहोर, संजय बिरहोर, मुनिया बिरहोरनी, गीता बिरहोरनी, बेंदी मुखिया प्रतिनिधि वजीर भुईया, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुनील अगेरी, आदर्श फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता राहुल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *