गोड्डा : शुक्रवार देर शाम को देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के 287वीं जयंती के शुभ अवसर पर पथरगामा प्रखंड पीपरा पंचायत होपनाटोला गांव में टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा की ओर से शहीद की तस्वीर पर फूल माला धूप अगरबत्ती से श्रद्धांजलि दी गई। वही टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने शहीद रघुनाथ महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 को झारखंड के सरायकेला – खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह गांव में एक कुड़मी किसान परिवार में हुआ था। रघुनाथ महतो बचपन से ही निर्भीक, क्रांतिकारी और विद्रोही स्वभाव के थे और वे अन्याय व शोषण के खिलाफ खड़े होने में कभी पीछे नहीं हटे। उनका नारा था “अपना गांव, अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज”, जिसने लोगों में स्वतंत्रता की भावना जागृत की। 5 अप्रैल 1778 अमर बलिदान रघुनाथ महतो अपने साथियों के साथ रामगढ़ छावनी को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन गुप्तचरों की सूचना पर अंग्रेजों ने लोटा गांव में उनके ठिकाने को घेर लिया भीषण युद्ध में में कई साथियों के साथ रघुनाथ महतो शहीद हो गए। आज समाज के सभी लोगो को शहीद रघुनाथ महतो के जीवनी को पढ़ने की दरकार है। मौके पर रामेश्वर महतो, दीपक कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, सोनी महतो, प्रिया महतो, दीप्ति श्री महतो उपस्थित हुए।
Read More…..