विधानसभा रांची : सदन में आज डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने ध्यानाकर्षन सूचना के माध्यम से सदन में कुरमाली भाषा को सुधार कर कुड़माली करने का आग्रह किया। श्री महतो ने तर्क दिया की झारखण्ड के भाषा संस्कृति का अपना विशिष्ट पहचान है लेकिन बाहर के अधिकारियों का यहां के भाषा शब्दों से अनभिज्ञ होने के कारण नामों में त्रुटि होती है सम्बंधित मांग को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने जल्द इसपर सुधार करने का आश्वासन दिया। वहीं टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के गोड्डा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने भाषा के प्रति सदन में जो बात रखी सराहनीय है पूरे कुड़मी समुदाय के लिए गर्व की बात है क्योंकि कुड़मी समुदाय बहुत दिनो से सुधार करने की कोशिश मे लगे हुए थे `कुरमालीʼ को सुधार कर `कुड़मालीʼ करना, यानी `रʼ के जगह पर ʼड़ʼ लिखना। इस पर संज्ञान में लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जल्द से जल्द सुधार करने का आश्वासन दिये मुख्यमंत्री जी धन्यवाद के पात्र है जोहार।