शितल बने केन्द्रीय अध्यक्ष तो महेंद्र महतो को बनाया गया केन्द्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष।

धनबाद : टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा का एकदिवसीय अधिवेशन पुराना विधायक क्लब हॉल धुर्वा रांची में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जेएसी के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने किया। इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से श्री शितल ओहदार को पुनः केन्द्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर समाज के शिक्षाविद रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० मुकुन्दचंद मेहता, पूर्व रजिस्ट्रार अमर कुमार चौधरी कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अधिवेशन में केन्द्रीय कमिटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें धनबाद जिला से निम्न लोगों को पदाधिकारी बनाया गया, कार्यकारणी अध्यक्ष महेंद्र महतो, केन्द्रीय महासचिव राजू महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक महतो, रामप्रसाद महतो, दिनेश कुमार महतो और रणु लाल महतो, भोला प्रसाद महतो केन्द्रीय संरक्षक, रमेश महतो केन्द्रीय उप मिडिया प्रभारी, कालाचंद महतो, शक्ति नाथ महतो, चरण महतो, धिरण महतो और पवित्र महतो केन्द्रीय सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे डॉ० अनिल कुमार महतो ने अपने विचार रखते हुए पुनर्गठित सभी पदाधिकारियों को समाज के हित में काम करने की नसीहत दी। डॉ० अमर कुमार चौधरी ने समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के लिए काम करने की सलाह दी एवं सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि शितल ओहदार की अगुवाई में हो रही समाज के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी जा सकती है। केन्द्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री ओहदार ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कुड़मी (महतो) जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर इस मौके पर राजेंद्र महतो, दानि सिंह महतो,सोना लाल महतो, दिनेश महतो,अमरू महतो , भुनेश्वर महतो, वकील महतो, अशोक महतो, हेमलाल महतो, मिथलेश महतो सहित सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।

Read More…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *