आशा किरण सेवा संस्थान गोमिया बोकारो और गूंज नई दिल्ली के सौजन्य से किट (समान) वितरण किया।

बोकारो : गूंज नई दिल्ली और आशा किरण सेवा संस्थान कुंदा गोमिया बोकारो के सौजन्य से पंचायत के विभिन्य गांवों में कीट समान का विवरण किया गया। जिसमें ग्राम मूर्पा के टोला धोनत्वा थाना जागेश्वर जिला बोकारो में 24 लोगों को एवम् कुंदा टोला तेवरा में 17 लोगो के बीच बंटा गया। कीट के बदले ग्रामीणों ने अपने समुदाय के रोड का काम और चपकल का मरम्मती किया। इसका उद्देश्य है कि अपने पास पड़ोस की स्वयं देख भाल करना और समुदाय को साफ सुथरा और स्वच्छ रखना। इसके अलावे संस्था स्वास्थ के क्षेत्र में एक आंख जांच केंद्र जागेश्वर स्टेशन के सामने खोला है। जिसमें बिल्कुल कम खर्च में आंख से संबंधित बीमारियों का इलाज़ कर रही है। संस्था के सचिव विजय कुमार महतो ने कहा कि इस क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए समुचित विकास का कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस क्षेत्र के लिए लाभान्वित करने की कार्य करेगी।

Read More……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *