होपनाटोला में बरदखूंटा धूमधाम से मनाया गया।

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत होपना टोला गाँव में बरदखूंटा का आयोजन शनिवार को देर शाम 05 बजे से 09 बजे रात तक किया गया। वहीं टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि हमलोगों का सोहराय परब शुरू होते ही कई तरह के कुड़मी समाज के लोग अपने नेगाचारि करते हैं कांचा दिया जलाकर शुरुआत होती है उसके बाद दूसरे दिन गोहायल पूजा, चक पूरा, गाय चुमा, खेत से धान लाकर मड़रई बांधा जाता है पुआ पकवन बना कर पूजा किया जाता है तीसरे दिन बरदखूंटा होता है पूरे झारखंड में बरदखूंटा के दिन मांदर की थाप से झूमर गाकर बैल को सिन्दूर, काजल, फूल माला से सजा करके बरदखूंटा का आयोजन किया जाता है और बैल को नचाता है जितने भी परब हमलोगों के बारह मासे तेरह परब होता है उनमें से एक सोहराय/बांधना परब है जो लोग ढोल, मांदर, नगाड़ा और झूमर गाते हैं मस्ती करते हैं। वहीं नजारा होपनाटोला में देखने को मिला कुड़माली झूमर टीम ने सोहराय गीत, अहिरा गीत, और कई तरह के गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया चलें जाबय के सजनी बरदखूंटा देखेलाय इस गाने को सुनकर गाँव के अगल बगल के लोगों की भीड़ जुटने लगी और भीड़ 09 बजे रात तक लोग जमकर बैठें रहे और बरदखूंटा का मजा लिया। बरदखूंटा को सफल बनाने में अहम योगदान राधिका देवी प्रेमलाल महतो ट्रस्ट के अध्यक्ष दिगम्बर महतो का बहुत ज्यादा सहयोग राहा। कुड़मालि नेगाचारि जुग जुग जियाय राखा गो बरदखूंटा में सभी को जोहार करते हैं।

मोके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, प्रखंड सचिव अजय डुंगरीआर, शिवकुमार महतो, राकेश महतो, दीपक महतो, रामप्रसाद महतो, सुनील महतो, रविन्द्र महतो, गौतम महतो, रतन महतो, मुन्ना महतो, कन्हाई महतो, जुगेश महतो, राजकिशोर महतो, धौनी, मुकेश, कलावती महतो, सोनी महतो, दीप्ति श्री महतो, माधुरी महतो, राधिका देवी, प्रमिला महतो, प्रिया महतो आदि हजारों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Read More…..